{"_id":"67193533dd9b02db46057b78","slug":"police-fir-on-cart-driver-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116293-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रभात के परिजन बोले- असली आरोपी को बचा रही पुलिस\n\n आज एसपी से मिलेंगे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रभात के परिजन बोले- असली आरोपी को बचा रही पुलिस आज एसपी से मिलेंगे परिजन
Wed, 23 Oct 2024 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। बुलंदशहर रोड पर रोडरेज के बाद पेट्रोल पंप संचालक प्रभात त्यागी उर्फ बब्बू की कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन परिजन मामले में पुलिस द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी कार मालिक को बचाने और घटना से जुड़े तथ्यों को छिपा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन एसपी से मिलेंगे। वहीं, घटना को लेकर जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी रोष जताया है।
सोमवार को तगासराय निवासी प्रभात त्यागी को रोडरेज के बाद कार सवार युवकों ने कुचल दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार देर रात परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई चंदन त्यागी की तहरीर पर कार सवार अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
कार के असली मालिक को बचाने का आरोप-
परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में साठगांठ में जुटी है। कार का मालिक घटना के दौरान मौजूद था, लेकिन पुलिस ने केवल अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर में किसी का नाम नहीं है। ऐसे में आशंका है कि पुलिस असली गुनहगारों को बचा सकती है। परिजनों ने पुलिस पर साक्ष्य छिपाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस घटना से जुड़ी सीसीटीवी की फुटेज भी सार्वजनिक नहीं कर रही है। परिजनों को भी यह उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि अभी भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुधवार शाम भी परिजन कार्रवाई को लेकर हाफिजपुर थाने पहुंचे जबकि बृहस्पतिवार को मामले में एसपी से लोग मिलेंगे।
विज्ञापन
कोट -
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।- सुनीता चौहान, सीओ।
दो महीने पहले कार मालिक से हुआ था विवाद
परिजनों का आरोप है कि यह घटना जानबूझ कर की गई है। दो महीने पहले प्रभात का इसी कार के मालिक से विवाद हुआ था। आरोपी प्रभात से रंजिश रखते थे और जानबूझकर पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी बात की जानकारी से इन्कार कर रही है।
आज एसपी, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन -
घटना के विरोध में जिला जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन भी लामबंद हो गया है। एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक कर मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ घटना पर विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल चौधरी ने बताया कि घटना में सही कार्रवाई की मांग को लेकर एसोसिएशन बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी से मिलेगी।