फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police find a girl

Hapur News: समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

Fri, 20 Feb 2026 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
police find a girl
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र से 16 जनवरी को युवती के अपहरण के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती समलैंगिक संबंधों के कारण एक महिला के साथ खुद घर छोड़कर गई थी। पुलिस ने युवती को तलाश करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां युवती ने महिला के साथ रहने की गुहार लगाई। फिलहाल न्यायालय ने युवती को महिला के साथ रहने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

युवती की मां ने 16 जनवरी 2026 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें महिला ने अपनी बेटी को 16 वर्ष की नाबालिग बताते हुए आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली फाटक के निकट ओवरब्रिज के नीचे मूंगफली के ठेले पर गई थी। इसी दौरान नाजिम नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया था कि नाजिम, नासिर, फिदरस, नाजिम की पत्नी और जैबुनिशा ने मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि युवती पंजाब में है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे चंडीगढ़ से तलाश कर लिया। उसके साथ नाजिम की पत्नी भी मिली। पुलिस उसे हिरासत में लेकर हापुड़ लेकर आई। जांच में युवती बालिग मिली और पूछताछ के दौरान उसने अपने बयान से सभी को चौंका दिया। उसने बताया कि उसका नाजिम की पत्नी के साथ समलैंगिक संबंध है। वह किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को न्यायालय में पेश किया। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह महिला के साथ स्वेच्छा से रहना चाहती है। न्यायालय में दिए गए बयान के बाद दोनों को साथ जाने की अनुमति दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि युवती के बयान न्यायालय में दर्ज करा दिए गए हैं। कोर्ट के आदेशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed