{"_id":"66366c1197de23d5cf0c082f","slug":"police-dint-identified-dead-body-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110222-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हत्या का नहीं लगा सुराग, पुलिस अभी तक नहीं कर सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हत्या का नहीं लगा सुराग, पुलिस अभी तक नहीं कर सकी शिनाख्त
Sat, 04 May 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगल में रेलवे लाइन के पास खेत में चेहरे पर ईंटों से कुचलकर युवक की हत्या मामले में पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शनिवार को भी पुलिस हत्या के दौरान घटनास्थल के आसपास काम कर रहे किसानों व मजदूरों से मृतक व्यक्ति के शिनाख्त का प्रयास करने में जुटी है।
शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगल में रेलवे लाइन के पास खेत में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी। शव के पास ही खून से सनी ईंट भी बरामद हुई थी। खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने का काफी प्रयास भी किया था। एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी शव की पहचान नहीं कर पाई है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम को हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाया गया है। शव की शिनाख्त कर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।