फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police counseled husband and wife fought as they came out of the police station in hapur

Video: पुलिस ने की काउंसलिंग, थाने से निकलते ही लड़े पति-पत्नी; महिला ने सुहाग पर घूसे ही नहीं हेलमेट भी बरसाए

Sun, 17 Dec 2023 06:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर भी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस कर्मी ने किसी तरह झगड़ा कर रहे पति, पत्नी को शांत कराया। इस मामले में पीड़िता की भाभी ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Police counseled husband and wife fought as they came out of the police station in hapur
कलेक्ट्रेट पर लड़ते पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद रविवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की पुरानी कलेक्ट्रेट के पास मारपीट में बदल गया। महिला थाने से काउंसलिंग कर घर लौट रहे दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे और हेलमेट चले। पति अकेला था जबकि पत्नी के साथ उसके परिजन भी थे। पुलिसकर्मी ने किसी तरह बीच बचाव कराया। पीड़िता की भाभी ने इस मामले में तहरीर दी है।

विज्ञापन

मोहल्ला चमरी निवासी सीमा ने बताया कि उसकी नंद रूबी का अपने पति निवासी गांव उबारपुर से विवाद चल रहा है। नंद का पति घर का सामान व एक प्लाट बेचने चाहता है। जिसका उसकी नंद रूबी विरोध करती थी। एक सप्ताह पूर्व गांव उबारपुर में पंचायत हुई और उसके पति मोनू अपनी बहन रूबी को लेकर चमरी आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रूबी ने महिला थाने में अपनी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में रविवार को पति, पत्नी को काउंसलिंग के लिए महिला थाना बुलाया गया था। पुलिस ने दोनों का घर न टूटे, इसे लेकर उनकी काउंसलिंग की।

विज्ञापन

लेकिन घर लौटते समय फिर से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इतना ही नहीं पुरानी कलक्ट्रेट के बाहर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। रूबि के साथ मारपीट होती देख उसके परिजनों ने भी बचाने का प्रयास किया। कुल मिलाकर पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने वालों की भीड़ लग गई।

सोशल मीडिया पर भी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस कर्मी ने किसी तरह झगड़ा कर रहे पति, पत्नी को शांत कराया। इस मामले में पीड़िता की भाभी ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed