फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police caught weapon factory

Hapur News: खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Mar 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
police caught weapon factory
हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि इसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। इसके कब्जे से दस अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर ने थाना सिंभावली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को बड्ढा नहर पुल से बक्सर रेगुलेटर की ओर बने एक खंडहर में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने खंडहर को घेरकर यहां से एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया। जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नदीम पुत्र अख्तर निवासी गांव मुरादपुर सिंभावली व फरार व्यक्ति जावेद के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पांच अवैध तमंचे, एक देसी रिवाल्वर, दो पौनिया, दो अधबनी बंदूक व दस कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी जावेद के साथ इस फैक्टरी में अवैध हथियारों को बनाकर डिमांड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन


वह प्रत्येक तमंचे को 5-7, रिवाल्वर को 30-35, पौनिया को 15-20 व बंदूक को 10-12 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता हैं। आरोपी पर थाना सिंभावली पर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट से संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed