{"_id":"5783b9304f1c1b117a13d8d0","slug":"police-ban-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान चाक चौबंद व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके चलते 15 जुलाई से पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। वहीं, कांवड़ यात्रा व कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीआईजी ने जिले में 50 पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
जिले में सिपाहियों की आमद शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है, ऐेसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने में इन सिपाहियों से काफी मदद मिल सकेगी और कानून व्यवस्था भी चाक चौबंद बनी रहेगी।
विज्ञापन
सीओ सिटी व पुलिस लाइन प्रभारी विशाल यादव ने बताया कि डीआईजी ने 50 सिपाहियों की जिले में तैनाती दी है। जल्द ही इन सिपाहियों को कप्तान के आदेश पर थानों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। डीआईजी के निर्देश मिल गए हैं कि 15 जुलाई से पुलिस कर्मियों की छुट्टी बंद की जाए ताकि जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान फोर्स की कमी न रहे।
सीओ ने बताया कि जिन जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरेगी उन मार्गों का भ्रमण कराया जा रहा है, जिससे वहां किसी भी प्रकार की दिक्कत मिलने पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराई जाएगी।
पालिका अफसरों से फ्रीगंज रोड सही कराने और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी सूरत में ढिलाई न बरती जाए।