फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police arrested the man who was going to burn his wife

Hapur News: पत्नी को जलाने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the man who was going to burn his wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा।
बोतल में पेट्रोल लेकर पत्नी और ससुरालियों को जलाने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

स्थानीय रमपुरा केएमएस स्कूल के पास निवासी नित्यानंद मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पिलखुवा में वह किसान धर्म कांटे पर नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसकी बेटी की शादी की शादी बिहार के पटना निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि आपसी विवाद के चलते नित्यानंद की बेटी लंबे समय से अपने मायके रह रही है। नित्यानंद का दामाद शनिवार की देररात बोतल में पेट्रोल लेकर उसके घर जा रहा था। जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। नित्यानंद ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


एसएचओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और ससुराल के लोगों को जलाने के लिए पेट्रोल ले जाना स्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वह पेट्रोल कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed