{"_id":"660c521f43de184386036ee4","slug":"police-arrested-the-accused-of-wifes-murder-after-ten-months-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109240-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दस माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया पत्नी की हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दस माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया पत्नी की हत्या का आरोपी
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने करीब दस माह पूर्व गांव सिकंदरपुर काकौड़ी स्थित ईंट भट्टे पर हुई महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे दस हजार के ईनामी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस काफी दिनों से हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि 13 मई 2023 में थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिकंदरपुर काकौड़ी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाली पश्चिम बंगाल निवासी महिला प्रतिभा की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पता चला था कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण लाऊ चपरा पोस्ट बामनहाट थाना साहबगंज जनपद कूच बिहार, पश्चिम बंगाल निवासी विष्णु यहां भट्टे पर अपने परिवार के साथ काम करता था। करीब सात साल पहले उसकी पश्चिम बंगाल निवासी प्रतिभा के साथ शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों के यहां दो बच्चों ने जन्म लिया।
आरोप है कि 12 मई 2023 की रात को भट्टे पर बने कमरे में पति पत्नी में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। गुस्साए विष्णु ने कमरे में रखी लोहे की एंगल से पत्नी के सिर में कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। यहां काम करने वाले पति विष्णु के भाई जगन ने पुलिस को बताया था कि विष्णु अपनी पत्नी प्रतिभा की हत्या कर यहां से फरार हो गया है। जगन ने बताया कि मृतका के साथ एक छोटी बच्ची रहती थी। जबकि दूसरी बड़ी पुत्री गांव में रहती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं चल सका। इस पर पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अब दस माह बाद थाना पुलिस ने हत्यारोपी इनामी पति विष्णु को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी ईनामी पति विष्णु को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने मृतक पत्नी से मजदूरी कराना चाहता था, लेकिन उसकी मृतक पत्नी काम नहीं करना चाहती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसकी हत्या कर वह यहां से फरार हो गया।
--