{"_id":"64aaef3ebf7786bb8606f268","slug":"police-arrested-stone-pelter-with-prize-of-ten-thousand-hapur-news-c-135-1-hpr1001-957-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दस हजार के इनामी पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दस हजार के इनामी पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में एक सप्ताह पहले रविवार की शाम को हुए विवाद और पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। टीम ने पथराव करने के एक आरोपी किला कोना निवासी दिलशाद को मीनाक्षी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में एक जुलाई की शाम रास्ते में चारा पड़ा होने के कारण दो परिवारों में विवाद हो गया था। उस समय पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन रविवार की शाम को एक बार फिर से विवाद हो गया। आरोपियों ने छत पर चढकऱ जमकर पथराव किया, मौके पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आनन फानन में पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया था। इस मामले में पुलिस ने करीब 50 लोगोंं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रसाद का कहना है कि अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा शेष की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।