{"_id":"6706b8bbad4a744ad70dfb66","slug":"police-arrest-two-thief-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115762-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बैटरी, दो लेपटॉप, नगदी, तीन मोबाइल, अन्य सामान व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपियों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक नसीम खान पुलिस टीम के साथ नंगौला बैरियर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं।
आरोपियों की पहचान दिलशाद निवासी सुंदरनगरी कालोनी पुरानी दिल्ली व इकबाल निवासी गांव असगरपुर जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस द्वारा बरामद किए गए माल को कार से ले जाकर दिल्ली में बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि 17 सितंबर की देर रात गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथी सोहेल व शानू निवासी सुंदरनगरी मंडोली दिल्ली व दीपक निवासी गांव आजमपुर गढ़ी जिला गौतमबुद्धनगर के साथ मिलकर मोहल्ला चमरी स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर व 14 अगस्त को जिला बुलंदशहर के न्यू गुलावठी स्थित मोबाइल टावर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि दीपक, सोहेल व शानू चोरी किए गए माल को गुलजार व दीनू निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली को बेच देते थे।
आरोपी दिलशाद ने बताया कि दस दिन पहले उसने शानू, सोहेल व दीपक के साथ मिलकर दिल्ली के पहाडग़ंज क्षेत्र में एक बार में हुए विवाद के बाद फायरिंग की थी। इस मामले में शानू व सोहेल तिहाड़ जेल में बंद हैं। जबकि वह और दीपक अभी फरार चल रहे थे। एएसपी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।