{"_id":"6570a360f8facb0268023d28","slug":"police-arrest-two-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5534-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पति का गला रेतने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पति का गला रेतने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Wed, 06 Dec 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में युवक राहुल का गला रेतकर जान से मारने का प्रयास करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 27 नवंबर को आरोपियों ने राहुल का उस समय गला रेत दिया था, जब उसने पत्नी को देर रात प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।
इंद्रगढ़ी निवासी राहुल मेरठ के एक होटल में वेटर का काम करता है। उसकी शादी मुजफ्फरनगर के गांव शाहपुर निवासी निशा के साथ हुई थी। घटना के समय बड़ी बेटी किसी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि छोटा बेटा घर पर ही मां के साथ मौजूद था। 27 नवंबर की रात को राहुल की रात में ड्यूटी थी। लेकिन देर रात वापस घर लौट आया। काफी खटखटाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वह छत के रास्ते से मकान में घुस गया। इस दौरान उसने पत्नी निशा को उसके प्रेमी हर्ष निवासी मोहल्ला गोकलपुर जिला मुजफ्फरनगर के साथ कमरे में पकड़ लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
जिसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा यहां पहुंचे अन्य साथी ने राहुल की पिटाई करते हुए उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में निशा बच्चे को लेकर आरोपियों के साथ फरार हो गई। मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि दोनों घटना के बाद से दूसरे प्रदेशों में फरारी काट रहे थे। बुधवार को दोनों गोंदी जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी, ब्लेड बरामद कर लिए हैं।