Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: 39 करोड़ के बीमा क्लेम के लिए पुत्र पर पिता की मौत में साजिश का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 28 Sep 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
हापुड़। विभिन्न कंपनियों से 39 करोड़ का बीमा क्लेम करने के मामले में एक कंपनी के प्रतिनिधि ने पुत्र पर पिता की मौत में साजिश और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ निवासी विशाल कुमार और उसके दोस्त को मोदीनगर रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि मेरठ के गंगानगर निवासी और फोटोग्राफर की दुकान करने वाले मृतक बीमाधारक मुकेश सिंघल के नामांकित (पुत्र) विशाल कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। संजय कुमार ने बताया कि मृतक मुकेश सिंघल निवा बूपा के साथ-साथ टाटा एआईजी, मैक्स लाइफ, टाटा एआईए, आदित्य बिड़ला, एचडीएफसी एर्गो, मैक्स लाइफ सहित कई कंपनियों के बीमा पॉलिसी धारक थे। उनकी घोषित सालाना आय 12 से 15 लाख रुपये थी जबकि, उनका कुल बीमा क्लेम करीब 39 करोड़ रुपये हैं। पॉलिसी में उनके नामांकित पुत्र विशाल कुमार ने बीमा कंपनी में क्लेम किया था। इसमें बताया गया कि 27 मार्च 2024 को दिन में जब मुकेश सिंघल गढ़ गंगा से लौट रहे थे, तब सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन नवजीवन अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक दुर्घटना रात में हुई थी। बाद में उनकी मौत मेरठ के आनंद अस्पताल में दिखाई गई।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि विशाल द्वारा सड़क दुर्घटना की बताई गई चोटें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की चोटें मेल नहीं खाती हैं। बीमा क्लेम की इतनी बड़ी राशि, घोषित आय में भारी अंतर, हत्या की साजिश और धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है। हालांकि, कुछ कंपनियों से विशाल को अब तक करीब एक करोड़ रुपये का क्लेम मिलने की बात पुलिस पूछताछ में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच में नहीं किया सहयोग --

संजय कुमार का आरोप है कि विशाल कुमार ने जांच के दौरान टीम का सहयोग नहीं किया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नहीं दिए। उल्टा, टीम के एक अधिकारी को जांच जल्द पूरी करने के लिए रिश्वत देने का प्रयास किया। यहां तक कि जब कंपनी के अधिकारी ने मामले में गवाहों के बयान लिए तो सामने आया कि उन्हें रिश्वत दी गई हैं। इसके अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड में उम्र को लेकर विसंगतियां हैं। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन व उसका पंजीकरण भी नहीं दिया गया। इसके साथ ही गढ़ में सड़क दुर्घटना दिखाकर मेरठ के आनंद अस्पताल में मृत दर्शाने का आरोप भी लगाया है।



मां की मौत को लेकर भी उठा सवाल

पुलिस के अनुसार, 21 जून 2017 को विशाल कुमार की मां प्रभा देवी की पिलखुवा में सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। आरोप है कि उस समय प्रभा, विशाल के साथ बाइक पर सवार थीं। जहां अज्ञात वाहन से टक्कर दिखाकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। प्रभा की मौत के बाद विशाल को बीमा कंपनियों से करीब 80 लाख रुपये मिले थे। बीमा कंपनी ने प्रभा के मामले में भी मौत की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ में भी इस प्रकार की बातें सामने आई हैं। वहीं, विशाल को उसकी पत्नी की मौत के बाद करीब 30 लाख रुपये की बीमा धनराशि मिली थी। इसके बाद से ही उस पर साजिश के आरोप लगे हैं।


कोट -

आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए मेरठ के गंगानगर निवासी विशाल कुमार और उसके मोहनपुरी निवासी दोस्त सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी जांच जारी है। - वरुण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed