फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: नकली गहनों को असली बताकर ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने नकली गहनों को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली गहने व अवैध असलाह बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि नकली गहनों को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर ठग मोहल्ला रामगढ़ी के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार ठगों की पहचान मोहल्ला जसरूपनगर निवासी उदयराज व गांव जरौठी निवासी विनोद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से नकली चांदी के गहने असली बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ये शातिर लोगों को गहनों का कम दाम बताकर उन्हें झांसे में ले लेते हैं। नकली गहनों को बेचकर मिलने वाले रुपयों को दोनों आपस में बांट लेते हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed