फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: पीेएम आवास योजना के नाम पर ठगी करने के दो शातिर दबोचे

Sat, 23 Mar 2024 01:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
हापुड़। थाना साइबर क्राइम व बाबूगढ़ पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर मकान दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, नौ हजार रुपये, फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र, श्रम विभाग की फर्जी रसीदें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनवरी में गांव सिमरौली निवासी योगेंद्र सिंह व बाबूगढ़ निवासी एक शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों शिकायतों के आधार पर थाना साइबर क्राइम व बाबूगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने जांच के दौरान दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति है जो उन्हें ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराता है जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया है। अन्य नंबरों पर भी फोन करते हैं और जो सीधा व्यक्ति मिलता है उसे झांसे में लेकर शिकार बनाते हैं। वह ग्राम प्रधानों को अलग-अलग नंबरों से कॉल करके अपने आपको सरकारी विभाग का कर्मचारी बताते हैं। उन्हें विश्वास में लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलवाने के लिए गांव के गरीब व्यक्तियों का नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी करते हैं। इसके बाद पात्रों को मकान दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन व ड्राफ्ट बनवाने तथा फाइल पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी से 25-30 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर करा लेते हैं। इसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर देते थे। इस गिरोह में अन्य लोग भी हैं जो जिला कानपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान शिवा निवासी गांव भौसाना थाना चौबेपुर जिला कानपुर व राजेश निवासी गांव आर्यनगर रोशनाई थाना रनिया जिला कानपुर के रूप में हुई है। आरोपी जनपद समेत आसपास के जिलों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed