{"_id":"65efd8d237977c14490beb0a","slug":"police-arrest-two-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108529-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लूट के इरादे से की थी इकरामुद्दीन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लूट के इरादे से की थी इकरामुद्दीन की हत्या
Tue, 12 Mar 2024 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
हापुड़/धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस ने छह दिन पहले हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा और मोबाइल बरामद किया गया है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां निवासी इकरामुद्दीन का शव पांच मार्च को गांव सिरोधन स्थित एक पानी भरे कच्चे रास्ते पर मिला था। मृतक के परिजन पहले तो उसकी तलाश में जुटे रहे। बाद में नौ मार्च को थाना कपूरपुर में मृतक के पिता इस्लामुद्दीन ने मुकदमा पंजीकृत कराया।
रविवार को थाना प्रभारी आशीष कुमार की टीम ने रिहान पुत्र जुल्फिकार निवासी मोहल्ला पीरखां हाल पता खुशहाल पार्क ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद व राहुल उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र निवासी रिढावली गुलावठी हाल पता सैंपल हाऊस पूजा कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी इकरामुद्दीन को वह ई-रिक्शा के साथ गांव सिरोधन के कच्चे रास्ते पर ले गए थे। इससे पहले इन्होंने उसे नशे की गोलियां खिला दी और रास्ते में भरे पानी में डुबाकर मार दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर मृतक से लूटा गया ई-रिक्शा व मोबाइल भी बरामद किया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी रिहान पर जिला बुलंदशहर व हापुड़ में नौ और राहुल उर्फ गोलू पर जिला बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।