फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest three thief

Hapur News: पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर दबोचे

Thu, 18 Jul 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
police arrest three thief
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक व घटना मे प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों कोतवाली पुलिस को नगर में बाइक चोरी की सूचनाएं मिली रही थी। चोरी के खुलासा के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह व उनकी टीम को लगाया गया था। कोतवाली पुलिस को चोरी की दो बाइक व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ मोहल्ला आनंद विहार इलाके में तीन शातिर चोरों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आनंद विहार इलाके में पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दो बाइक व ई-रिक्शा के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कादिर व हुसैन निवासी मोहल्ला कोटला सादात थाना हापुड़ देहात व आसिफ निवासी गांव मंसूरपुर स्थित समर गार्डन थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ई-रिक्शा को घटना में प्रयोग करते थे। इसके बाद बाइक चोरी करके एक व्यक्ति बाइक को अपने साथ ले जाता था। आरोपियों ने दो दिन पहले अपना घर कॉलोनी से एक बाइक को चोरी किया था। इससे पहले उन्होंने थाना लालकुर्ती क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। आनंद विहार इलाके में आरोपी दोनों बाइकों को बेचने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed