फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest three person

Hapur News: पशु व्यापारी से लूट का खुलासा तीन बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
police arrest three person
हापुड़। थाना बाबूगढ़ व एसओजी की टीम ने बाबूगढ़ में 29 अप्रैल को पशु व्यापारी से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को रविवार देर रात गांव मुजफ्फरा-बागड़पुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 66000 रुपये, तीन तमंचे, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को नगर के मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी पशु व्यापारी गुलाब बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ क्षेत्र में पशुओं की खरीद करने के लिए गया था। वह आसपास के गांवों में पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है। शाम के समय वह वापस हापुड़ लौट रहा था। जैसे ही वह गांव आगापुर चौराहे के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोक लिया था। बदमाशों ने उसकी कंपटी पर तमंचा सटा दिया था। विरोध करने पर एक बदमाश ने ईंट से उसके सिर पर वार किया था। बदमाश पशु व्यापारी से 90000 रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी व एसओजी टीम के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। रविवार देर रात पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान जिला मेरठ के थाना मुंडाली के गांव सिसौली निवासी मोहित, प्रियांशु व थाना भावनपुरा के गांव मानपुर निवासी कपिल के रूप में हुई। बदमाशों से लूट की घटना करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed