Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest thief

Hapur News: महिलाओं से गहने लूटने वाले घुमंतू गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

Thu, 14 Sep 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
police arrest thief
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं से टप्पेबाजी कर गहने लूटने, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए गठित नोएडा यूनिट की एसटीएफ टीम ने गढ़ से घुमंतू जनजाति गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गढ़ क्षेत्र से इन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ और क्षेत्रीय पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ नोएडा में तैनात निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश एसटीएफ को घुमंतू जनजाति गिरोह द्वारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर उनके गहने लूटने, चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की सूचनाएं मिल रही थी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। 13 सितंबर को एसटीएफ नोएडा को सूचना मिली की इस गिरोह के सदस्य जिला हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में हैं। टीम के साथ झड़ीना मार्ग पर कल्याणेश्वर मंदिर के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के असीलपुर निवासी आबिद, वरीसपुर निवासी साजिद व थाना बहसूमा के शेखपुर, फिरोजपुर कलंदर बस्ती रामराज निवासी वसीम के रूप में हुई है। जबकि ये मूल रूप से उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के थाना गदरपुर के गांव गूलरभोज ठंडा के रहने वाले हैं। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य घूम-घूम कर लोगों को खेल-तमाशा दिखाने का काम करते हैं और दौरान ये ऐसी महिलाओं और लूट के क्षेत्र की रेकी करते थे। इनके द्वारा जिला मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंगशहर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर तथा अमरोहा में घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा ये लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड़, बिहार समेत अन्य राज्यों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन लोगों ने गढ़मुक्तेश्वर के रोडवेज बस अड्डे के पास एक महिला से गहने व नकदी लूटी थी। गिरोह के सदस्य मेरठ, मुजफ्फरनगर में भी रहते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed