फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest rape accused

Hapur News: जल्द आईएएस अधिकारी बनने का झांसा देकर आठवीं पास पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 21 Jan 2026 11:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 21 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
police arrest rape accused
हापुड़। आठवीं पास युवक ने खुद को जल्द ही आईएएस अधिकारी बनने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पोल खुलने पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय व उनकी टीम ने रामबाबू उर्फ रामफल गौतम निवासी गांव समधाखाश डीह जिला भदौही को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने जनवरी 2025 को मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती से स्नेपचैट पर बातें करनी शुरु की। इसके बाद वह युवती से व्हाट्सएप नंबर और दूसरे नंबर पर पर बातें करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि आईएएस की मेंस परीक्षा पास कर ली है। जल्द ही वह अधिकारी बनने की बात कहकर आरोपी ने युवती को झांसे में लिया। युवती ने अपने भाई से आरोपी से शादी करने की जिद की थी। इस पर युवती के भाई ने आरोपी से पढ़ाई के दस्तावेज व बायोडाटा मांगा। आरोप है कि 30 दिसंबर की शाम करीब छह बजे आरोपी युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के भाई ने आरोपी के बायोडाटा की जांच की तो वह आठवीं पास निकला। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी एक कंपनी गुजरात अहमदाबाद वाटवा कॉलेज रोड पर भी बताई थी। जानकारी करने पर यह कंपनी फर्जी पाई गई। वहीं, युवती को जब आरोपी की सच्चाई पता चली तो उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed