{"_id":"64da5b5ab143d00e21005834","slug":"police-arrest-one-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-832-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
Mon, 14 Aug 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है ।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सोमवार की तड़के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह टीम के साथ नेशनल हाईवे-9 पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक सवार के आने की सूचना मिली। इसी दौरान फुलड़ी नहर पर एक युवक बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख वापस जाने लगा। पुलिस को बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश को तुरंत गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पूछताछ में अपना नाम असद निवासी थाना नौचंदी मेरठ बताया है। आरोपी असद पर चोरी, लूट और हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में नौ मुकदमे हैं। असद 3 मार्च 2023 में हापुड़ नगर में हुई एक लूट की घटना में वांछित चल रहा था। आरोपी से एक तमंचा, कारतूस, एक खोखा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया है।