फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest four brothers

Hapur News: कार सवार पर हमले और तोड़फोड़ के आरोप में चार भाई गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
police arrest four brothers
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में कार सवार युवक की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने चार भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव बझैड़ा कला निवासी भूरे खां ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक अगस्त को लाइनमैन हाशिम निवासी गांव बड़ौदा सिहानी को उनके पिता यासीन ने फोन करके तार जोड़ने के लिए बुलाया था। उनके पिता के कहने के बावजूद भी हाशिम ने तार जोड़ने से मना कर दिया और चला गया था। मंगलवार की सुबह बिजली विभाग की टीम दोबारा आई थी, टीम में हाशिम भी शामिल था। उन्होंने हाशिम से तार न जोड़ने के बारे में पूछा तो हाशिम ने 56,772 रुपये का बिजली बिल बकाया होने बात उनसे कही। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।

शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी कार से बिजली का बिल जमा करने जा रहे थे। बाइक पर हाशिम अपने भाई के साथ उनका पीछा कर रहा था। हाशिम ने कार से गांव की ओर उनके आने की सूचना अपने भाइयों को फोन पर दी थी। इसके बाद गांव पहुंचने पर रास्ते में बुग्गी खड़ी कर उनकी कार को आरोपियों ने रोक लिया और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व उनकी टीम ने चार सगे भाई हाशिम, अब्दुल्ला, फुरकान व मुशर्रफ को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed