{"_id":"650490cbcaa2444fb20a45a8","slug":"police-arrest-five-thief-hapur-news-c-306-1-gha1001-1455-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 22 क्विंटल तार के साथ पांच चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 22 क्विंटल तार के साथ पांच चोर गिरफ्तार
Fri, 15 Sep 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से हापुड़-मेरठ जनपद से चुराया गया करीब नौ लाख रुपये कीमत का तार समेत मिनी ट्रक व अन्य सामान बरामद किया गया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस गढ़-मेरठ रोड दौताई गंग नहर पुल पर चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मेरठ की तरफ से दो मिनी ट्रक आते दिखाई दिए, पुलिस को देखकर चालकों ने ट्रक समेत भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रकों को रुकवा लिया।
सीओ ने बताया कि तलाशी लेने पर मिनी ट्रकों में भरा 22 क्विंटल विद्युत तार जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये है। इसके अलावा विद्युत तार काटने के उपकरण और बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू भी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों मिनी ट्रकों में मौजूद चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बदमाशों ने अपने नाम सारिक, साजिद निवासी थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, लईक निवासी जेजे कॉलोनी सीलमपुर दिल्ली, मोहसिन निवासी गांव अमरसिंहपुर थाना परीक्षितगढ़ मेरठ और करीम उर्फ कुदड़ी निवासी जाहिदपुर मेरठ बताए हैं।
विज्ञापन
मेरठ और हापुड़ से चोरी किए थे तार
सीओ ने बताया कि बदमाशों ने 22 क्विंटल तार जनपद मेरठ के मुंडाली, दौराला थाना क्षेत्र समेत जनपद हापुड़ के पिलखुवा, बहादुरगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों से चोरी किए थे, चोरी के संबंध में बदमाशों के खिलाफ पांच मुकदमे पंजीकृत हैं। सभी सामान को कब्जे में लेते हुए बदमाशों न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।