{"_id":"6706b930b72e9181450c9226","slug":"police-arrest-firing-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115763-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फायरिंग व पथराव के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फायरिंग व पथराव के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में फायरिंग व पथराव करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने फरार आरोपी हाजी फुरकान निवासी मोहल्ला अलीनगर को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी कचहरी में आत्मसमर्पण करने की ताक में था। सीओ ने बताया कि एक अक्तूबर की दोपहर मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर सात के पास सादिक ने पिस्टल से शावेज पर और वाजिद ने तमंचे से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। वहीं, नदीम, नदीम सैफी व दूसरे पक्ष के जफर, शावेज व पांच अज्ञात युवक एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग कर दहशत फैला रहे थे। इस संबंध में जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने सादिक, वाजिद, नदीम, नदीम सैफी, जफर, शावेज व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीओ ने बताया कि दो अक्तूबर को रामपुर रोड स्थित नाले के पास नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोहल्ला अलीनगर निवासी सादिक व वाजिद निवासी रफीकनगर मजीदपुरा गली नंबर सात और नदीम निवासी कोटला मेवातियान गली नंबर तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को कचहरी के पास से फरार आरोपी हाजी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।