{"_id":"662155b1a4a567dc060f0cc0","slug":"police-arrest-ex-mla-son-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109718-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गैर जमानती वारंट में पूर्व विधायक पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गैर जमानती वारंट में पूर्व विधायक पुत्र गिरफ्तार
Thu, 18 Apr 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक गजराज सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी को गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय में एक व्यक्ति ने मोहल्ला श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी के खिलाफ चेक बाउंस में वाद डाला था। सतेंद्र सिंह न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर तारीख पर उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने यहां से उसे जेल भेज दिया। पूर्व विधायक गजराज सिंह का कहना है कि उनके बेटे पर कोई नया मामला नहीं है। किसी पुराने मामले में ही कार्रवाई की गई होगी। वह फिलहाल चुनावी कार्यक्रम के चलते ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क में व्यस्त हैं।