फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest car thief

Hapur News: अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 23 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
police arrest car thief
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने लग्जरी गाड़ी चोरी कर नेपाल बेचने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लग्जरी कारें, चोरी करने के उपकरण, फर्जी नंबर प्लेट, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला बागपत के गांव बावली निवासी अजय तोमर, जिला मेरठ के न्यू मार्किट निवासी प्रशांत उर्फ गुड्डू और देहली गेट मोहल्ला पूरबा करामत निवासी इरफान के रूप में हुई है। इरफान पर जनपद मुजफ्फरनगर से गैंगस्टर एक्ट में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके कब्जे से उत्तराखंड, बागपत और दिल्ली से चोरी की गई तीन लग्जरी कार बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य लखीमपुर खीरी बार्डर से गौरीपंडा होते हुए धनगढ़ी की तरफ से गाड़ी लेकर नेपाल जाते थे और वहां बेच देते थे। उन्होंने बताया कि नेपाल में लग्जरी गाड़ियों की काफी मांग है। पकड़े गए आरोपियों के नेपाल में लिंक के बारे में जानकारी की जा रही है। इस गिरोह के सदस्य नेपाल में जिन लोगों को गाड़ियां बेचते थे उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। अभी तक गिरोह के सदस्यों ने सैकड़ों कारें चोरी की हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तराखंड, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़ समेत कई जनपदों में तीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed