{"_id":"64cd2e4b78b13388a0057f54","slug":"police-arrest-bjp-mla-driver-hapur-news-c-138-1-pkw1001-347-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विधायक का चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विधायक का चालक गिरफ्तार
Fri, 04 Aug 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा विधायक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
धौलाना विधायक के चालक देवा उर्फ देवेश पर 21 जुलाई की रात को व्यापारी अतुल सिंघल पिटाई करने का आरोप लगा था। पीड़ित व्यापारी ने थाने में देवा के खिलाफ मारपीट, लूटपाट एवं रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में व्यापारी नेता प्रवीन मित्तल, पालिकाध्यक्ष विभु बंसल और भाजपा नेता अजीत तोमर ने घटना की निंदा करते पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए थे, और चालक की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम तक चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। हालांकि पुलिस ने विवेचना में लूटपाट और रंगदारी मांगने की घटना को फर्जी पाया, जिसके बाद धाराओं को हटा दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी चालक देवा उर्फ देवेश को अशोक नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।