फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest bike thief

Hapur News: 13 चोरी की बाइक के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
police arrest bike thief
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 चोरी की बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस टीम मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्धों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने मध्य गंग नहर पुल दौताई पर चेकिंग शुरु कर दी। मेरठ की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की। पुलिस को संदेह हुआ और पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक से संबंधित दस्तावेज मांगे तो आरोपी नहीं दिखा पाए। पुलिस बाइक के साथ आरोपियों को कोतवाली ले कर पहुंची। जहां सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग होने वाला एक मिनी ट्रक और अन्य 12 चोरी की बाइकों के साथ 4 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फिरोज, शहजाद निवासी मुंडाली मेरठ, सुहैल, सोएब निवासी सदर बाजार मेरठ और राजन निवासी इंचौली मेरठ के हैं। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह पार्क, गली मोहल्लों में सुनसान स्थानों से बाइकों को चोरी करते थे, जिनके पाटर्स निकालने के बाद उन्हें दुकानों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक बैग स्पेयर पाटर्स का भी बरामद किया है। जिनका एक साथ दीपू उर्फ दिनेश वर्मा निवासी गांव अमरपुर थाना किठौर जनपद मेरठ फरार होने में कामयाब हो गया। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed