फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest accused son

Hapur News: सौतेली मां की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Sat, 06 Apr 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused son
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कॉलोनी में संपत्ति के लिए सौतेली मां नाजरीन के हत्यारोपी बेटे इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी सपा नेता जहीर सलमानी के पुत्र इमरान पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


पिछले शनिवार 30 मार्च को बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन में सपा नेता जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की सिर व छाती में तीन गोलियां मारकर उसी के सौतेले पुत्र ने हत्या कर दी थी। जहीर सलमानी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पहली पत्नी का नाम फातिमा है। जिससे उसे चार बच्चे हैं। सबसे बड़े पुत्र का नाम इमरान है, दूसरी लड़की इमराना, तीसरा रिजवान और चौथी लड़की शहाना है । करीब दो माह पहले उसने गांव चित्तौली में करीब 20 करोड़ की भूमि अपनी पत्नी नाजरीन व उसके बेटे रिहान के नाम पर खरीदी थी। जिससे उसका बड़ा बेटा इमरान सौतेली मां नाजरीन से रंजिश रखने लगा था। नाजरीन व इमरान के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। जिसमें पहले भी कई बार कहासुनी हुई थी। 30 मार्च को वह काम से तहसील हापुड़ में आया था। दोपहर करीब एक बजे घर पर काम कर रहे मजदूर दिलशाद ने पत्नी को गोली मारे जाने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी इमरान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


घटना के बाद से फरार था आरोपी

सपा नेता की पत्नी की हत्या के बाद पुलिस आरोपी इमरान की तलाश में जुटी थी। उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सबली अंडरपास के पास से आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद कर ली है। उसने संपत्ति विवाद में नाजरीन की हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed