{"_id":"698f4ba4859098fc1c0f9aa7","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-306-1-gha1004-120282-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टोलकर्मी को कार से कुचलने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टोलकर्मी को कार से कुचलने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Feb 2026 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा पर कर्मचारी को कार से कुचलने के प्रयास में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक पहले टोल टैक्स देने को लेकर कर्मचारियों से विवाद करता है। मामला बढ़ने पर आरोपी अपनी कार से कर्मचारी को कुचलने का प्रयास करता है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली, इससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान गोविंद निवासी मनीमाजरा, न्यू इंद्रा कॉलोनी, आईटी पार्क चंडीगढ़ के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।