{"_id":"678e77a7cdf1ffa8300c6542","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119437-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो पक्षों में मारपीट के 10 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो पक्षों में मारपीट के 10 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Jan 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में दो पक्षों में मारपीट के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दस नामजद व कुछ अज्ञात लेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात लगभग सात बजे मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर नौ में भैंस की टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। प्रथम पक्ष के अलीमुद्दीन, साहिल, सलमान, सलीमुद्दीन, फिरोज खान, उमरदीन और द्वितीय पक्ष के इदरीश, युसूफ, जानमोहम्मद, छोटे व कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट व गाली गलौज कर पथराव, लाठी डंडे व लोहे की सरियों से हमला कर दिया।
इस दौरान आसपास के लोगों में दहशत एवं आतंक उत्पन्न हो गया था और बुर्जुग बच्चे व महिलाओं ने डर के कारण अपने घरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए थे। जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने अलीमुद्दीन, साहिल, सलमान, फिरोज खान, इदरीश, युसुफ व छोटे को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।