{"_id":"670023bdad0fbc59840f4a79","slug":"police-arrest-accused-after-11-years-hapur-news-c-306-1-gha1001-109889-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रक लूट और चालक की हत्या का आरोपी 11 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रक लूट और चालक की हत्या का आरोपी 11 साल बाद गिरफ्तार
Fri, 04 Oct 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने ट्रक लूट और चालक की हत्या के मामले में 11 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2013 में बदमाशों ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में चालक अनिल शर्मा की हत्या कर उसका ट्रक लूट लिया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया गया था। लेकिन लूट और हत्या में लिप्त नितिन निवासी डबल स्टोरी मलिन बस्ती रिठानी थाना परतापुर जनपद मेरठ पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। पुलिस लगातार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नितिन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश देकर असम राज्य से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।