फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest a thief

Hapur News: एटीएम से दिन दहाड़े कैश निकालने का प्रयास, आरोपी दबोचा

Sat, 04 Nov 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 04 Nov 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
police arrest a thief
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड स्थित सिद्धार्थ होटल के नीचे दुकानों में बने एटीएम से युवक ने दिन दहाड़े नकदी निकालने का प्रयास किया। कैमरों को घुमाकर आरोपी ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन पास ही दूसरी दुकान में सीसीटीवी फुटेज देख रहे दुकानदार ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

व्यापारी रवि गर्ग ने बताया कि उनकी ही दुकान के पास ही हितैची कंपनी का एटीएम है, जिसकी फ्रेंचाइजी उनके पास है। एटीएम में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनका प्रसारण उनकी दुकान में होता रहता है। शनिवार दोपहर एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर एटीएम में प्रवेश हुआ। उसने सबसे पहले एक एटीएम पर कागज का टुकड़ा चिपका दिया, जबकि दूसरे का मुंह ऊपर कर दिया। इसके बाद उसने ईंट से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन यह घटना रवि गर्ग ने स्क्रीन पर देेख ली और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने आरोपी से घंटों पूछताछ की, आरोपी बार-बार अपना नाम बदल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पल्लवपुरम से यहां नकदी निकालने आया था, लेकिन यहां आकर उसने गलती कर दी। रवि गर्ग ने बताया कि आरोपी पहले भी एटीएम में आ चुका है और मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए फुटेज में कैद हुआ है, हालांकि उसके जाने के बाद उन्होंने फुटेज चैक की थी, जिसके कारण वह बच गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है, जिस पर अधिवक्ता का सिंबल लगा हुआ था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल एटीएम को खराब कर किसी मैकेनिक को लाभ पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पूरी पूछताछ के बाद ही मामला पता चल सकेगा, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed