{"_id":"6504907022a519ae140427e9","slug":"police-arrest-a-thief-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3016-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाबूगढ़ पुलिस ने दबोचा शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाबूगढ़ पुलिस ने दबोचा शातिर चोर
Fri, 15 Sep 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव बाबूगढ़ के एक व्यक्ति के घर में 13 सितंबर को हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गहने, 1500 रुपये और एक चाकू व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 13 सितंबर को दिनदहाड़े गांव बाबूगढ़ निवासी मनोज के घर से लाखों रुपये के गहने व छह हजार रुपये चोरी हुए थे। पुलिस ने बछलौता अंडरपास के पास घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का माल, चाकू व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी गांव बछलौता का अमित उर्फ मल्ले है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।