{"_id":"699349be2cb61f0ced016710","slug":"police-announce-prize-on-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1002-137227-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 64 लाख की लूट के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 64 लाख की लूट के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
Mon, 16 Feb 2026 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। हाईवे पर 31 जनवरी को राजस्थान के धान व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे हैं। इनके फोटो भी पुलिस ने जारी किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को हाईवे पर व्यापारी से 64 लख रुपये की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जिला गाजियाबाद, थाना विजयनगर, सेक्टर-11 निवासी अकरम तथा थाना सिंभावली गांव माधापुर निवासी अर्जुन त्यागी घटना के बाद से फरार हैं।
गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों पर इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों को शरण देने या सूचना छिपाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि दोनों के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि लूट जैसी वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।