{"_id":"66c4cc6f29af2d0c3207a783","slug":"police-alert-on-bharat-band-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113923-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भारत बंद के आह्वान पर पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भारत बंद के आह्वान पर पुलिस अलर्ट
Tue, 20 Aug 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जातियों के उपवर्गीकरण आरक्षण संबंधित आदेश को लेकर बसपा समेत विभिन्न संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अफसर सतर्क हो गए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विभिन्न संगठनों द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। लेकिन दो अप्रैल 2018 को बंद के दौरान जनपद में बवाल हो गया था। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की गई थी। कई घंटों तक सड़कों पर असामाजिक तत्वों ने अराजकता फैलाई थी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बुधवार को प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी करेगी, साथ ही वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर निगाह
भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है। बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा न हो, इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया पर निगाह रख रही थी। लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
बसपा ने किया शांतिपूर्ण आंदोलन का आह्वान
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एके कदर्म ने लोगों से आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बुुधवार को लोग मेरठ तिराहे पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में शांतिपूर्वक कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।
-- -- -- -- -
पर्याप्त पुलिस बल किया गया है तैनात--
भारत बंद को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले के नौ जोन में बांटकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी दलोंं से शांतिपूर्वक आंदोलन के लिए चर्चा हुई है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।-ज्ञानंजय सिंह, एसपी।

पर्याप्त पुलिस बल किया गया है तैनात