फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Plotting on the Land of Pond.

साहब! पटवारी करा रहा तालाब की जमीन पर प्लॉटिंग

Thu, 04 May 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 04 May 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Plotting on the Land of Pond.
तालाब की जमीन पर प्लॉटिंग - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार भले ही तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए कड़ा प्रयास कर रही हो, लेकिन सिस्टम में बैठे लोग ही शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने एक पटवारी पर तालाब की भूमि पर अवैध प्लाटिंग कराने का आरोप लगाया है। गांव वालों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

डीएम से शिकायत करने पहुंचे गांव निवासी धनवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव स्थित एक तालाब पर कुछ लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भू माफियाओं का साथ संबंधित पटवारी दे रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण जब इस अवैध कार्य को रुकवाने पहुंचते हैं तो पटवारी नियम के तहत कार्य होने की बात कह उन्हें टरका देता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी एसडीएम ने निरीक्षण के बाद प्लॉटिंग के कार्य को रुकवाने के आदेश दिए थे,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों की चुनावी व्यस्तता के कारण भू माफिया बेरोकटोक अपने कार्य में लगे रहे। आलम यह है कि तालाब की जमीन पर तेजी से प्लाट काटे जा रहे हैं।

डीएम से शिकायत कर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में सुशील, राजू, लवीश, संजीव, लवकुश, तनुज, नितिन कुमार, सचिन कुमार, नरेंद्र, रविपाल सिंह, सोनू सिंह, मोंटी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed