फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Plaster falling from the roof of the school.

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से तीन मासूम जख्मी, हंगामा

Wed, 03 Aug 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 03 Aug 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Plaster falling from the roof of the school.
स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र के तगासराय में बुधवार दोपहर एक कान्वेंट स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से तीन मासूम घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में तीनों मासूमों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने मौके पर हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार तगासराय में ओम कान्वेंट स्कूल की कक्षा एक में बुधवार दोपहर तीन बच्चे बैठे हुए थे।
विज्ञापन


तभी छत का प्लास्टर नीचे गिर गया, जिससे तगासराय निवासी आयुष पुत्र सचिन सहित तीन बच्चे जख्मी हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लहूलुहान बच्चों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि बच्चों पर लैंटर नहीं गिरा,वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्कूल प्रबंधक रामअवतार का कहना है कि छत का प्लास्टर गिरने से बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed