फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pitra visarjani amavasya

Hapur News: पितृ विसर्जनी अमावस्या आज, गंगानगरी में भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश

Tue, 01 Oct 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Oct 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
pitra visarjani amavasya
हापुड़। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर आज बड़ी संख्या में लोग धार्मिक कर्मकांड के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने रात रात 12 बजे से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर भारी वाहनों का इस क्षेत्र मेें प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन


बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु तर्पण के लिए ब्रजघाट पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करने के निर्णय लिया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जाम न लगे, इसके लिए मंगलवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया है।
विज्ञापन




भारी वाहनों के लिए ये रहेगी स्थिति

- दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात : दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद/बरेली जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगें। यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है तो ऐसे वाहनों को यूटर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छिजारसी टोल प्लाजा दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद/अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिवाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएगा।

- थाना हापुड देहात के सामने गाजियाबाद/पिलखुवा से आकर मुरादाबाद /अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन थाना हापुड देहात के सामने से डायवर्ट होकर गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

-ततारपुर चौराहा मेरठ/ खरखौदा/ततारपुर चौराहा से मुरादाबाद /अमरोहा जाने वाला भारी वाहन ततारपुर चौराहा से डायवर्ट होकर हापुड बाईपास, सोना पेट्रोल पंप के सामने से, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा/अनुपशहर के रास्ते होकर मुरादाबाद/अमरोहा को जाएंगे।

-स्याना चौपला मेरठ/गढ़मुक्तेश्वर से मुरादाबाद/अमरोहा/संभल जाने वाला भारी वाहन स्थाना चौराहा से कस्बा स्याना होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा/अनुपशहर के रास्ते होकर मुरादाबाद/अमरोहा / संभल को जाएंगे।




- गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :- गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज मवाना, परिक्षितगढ, किठोर टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर से निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed