फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dairy and RO plant were operating on domestic connections; Vigilance team detected electricity theft

Hapur News: घरेलू कनेक्शन पर चल रही थीं डेयरी और आरओ प्लांट, विजिलेंस ने पकड़ी बिजली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dairy and RO plant were operating on domestic connections; Vigilance team detected electricity theft
कुचेसर चौपला। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह उपेड़ा बिजलीघर क्षेत्र के शकरपुर और अटूटा गांव में छापामारी की। इस दौरान घरेलू कनेक्शन पर दूध की डेयरी और व्यावसायिक आरओ प्लांट संचालित होते मिले। वहीं, चार मकानों में सीधे बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने दो परिसरों के कनेक्शन काटकर एंटी पावर थेफ्ट थाने में चार प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


शकरपुर गांव में घरेलू कनेक्शन पर दूध की डेयरी संचालित मिली, जिस पर करीब 50 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। वहीं, अटूटा गांव में घरेलू कनेक्शन की आड़ में व्यावसायिक आरओ प्लांट चलता मिला। इस परिसर पर भी 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया था। अधिकारियों ने दोनों परिसरों के बिजली कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

जांच के दौरान चार मकानों में सीधे बिजली चोरी के मामले भी सामने आए। एक मकान में इनकमिंग केबल में कट लगाकर, जबकि तीन अन्य परिसरों में मुख्य लाइन से सीधे केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा, विकास कुमार, विपिन शर्मा और निशु कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed