{"_id":"63f8e661d53d6ef5a809fa8b","slug":"pistol-pointed-at-power-corporation-worker-hapur-news-c-30-1-39316-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
हापुड़। कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे लोगों पर कार्रवाई करना ऊर्जा निगम की टीम को भारी पड़ गया। गांव मुरादपुर-निजामसर में आरोपी ने अवर अभियंता व विद्युत विभाग की टीम के कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। गोली मारने की धमकी देकर अवर अभियंता के मोबाइल फोन से बिजली चोरी का वीडियो को भी डिलीट करा दिया। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव वझीलपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव मुरादपुर निजामसर निवासी विपिन कुमार द्वारा कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। शिकायत के आधार पर वे बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे विद्युतकर्मी दीपचंद, लोकेंद्र कुमार, कपिल कुमार, आकाश कुमार, विशाल व नितिन के साथ कार्रवाई के लिए गांव में पहुंचे। जांच के दौरान पाया कि आरोपी द्वारा विद्युत लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है।
उन्होंने अपने मोबाइल फोन से बिजली चोरी का वीडियो बना लिया था। अवर अभियंता ने बताया कि गुस्से में विपिन पिस्टल लेकर मौके पर पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए उसने टीम के सदस्यों पर पिस्टल तान दी। पिस्टल के बल पर उसने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन
थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।