फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pipeline gas in five thousand house

Hapur News: नौ हजार घरों तक पाइप लाइन से पहुंचेगी रसोई गैस

Tue, 26 Mar 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 26 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
pipeline gas in five thousand house
हापुड़। हापुड़ और पिलखुवा के नौ हजार घरों के लोगों को पीएनजी पाइप लाइन से रसोई गैस मिलेगी। आईजीएल कंपनी द्वारा हापुड़ और पिलखुवा में 250 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, शहर के कुछ मोहल्लों में रसोई तक गैस पहुंचने भी लगी है।
विज्ञापन

घरों में ईंधन के लिए अभी तक एलपीजी सिलेंडर ही मुख्य आधार है। रसोई गैस खत्म होने पर लोगों को गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिलने वाली है, क्योंकि घरों की रसोई तक पीएनजी पाइप लाइन के माध्यम से गैस पहुंचेगी।
विज्ञापन


शहर के मधुबन कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, पंचशील कॉलोनी, अशोक कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों में आईजीएल कंपनी द्वारा पीएनजी पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन से रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी सस्ती मिलेगी। पीएनजी की प्रति यूनिट के लिए उपभोक्ता को करीब 50 रुपये चुकाने होंगे, जबकि एलपीजी के लिए करीब 66 रुपये प्रतिकिलो चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मोहल्लों में डल चुकी है पीएनजी पाइप लाइन
हापुड़ शहर के मोहल्ला पटेल नगर, श्रीनगर, शिवपुरी, न्यू शिवपुरी, रेलवे रोड, वैशाली कॉलोनी, जेके कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, त्यागी नगर, जगन्नाथपुरी, देवलोक कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी, स्वर्ग आश्रम रोड, पन्नापुरी, मजिस्ट्रेट कालोनी में पाइपलाइन डाली जा चुकी है। जबकि पिलखुवा में शैलेष फार्म, मोहर नगर, टीचर कालोनी, रजनी विहार, सर्वोदय नगर, न्यू सर्वोदय नगर में भी पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है। प्रथम चरण में नौ हजार घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। जिसमें से दो हजार से अधिक घरों को कनेक्शन दिया जा चुका है और गैस आपूर्ति भी होने लगी है।


सभी मोहल्लों में डाली जाएगी पाइप लाइन-

हापुड़ और पिलखुवा के सभी मोहल्लों में पीएनजी पाइप लाइन डालकर घरों तक रसोई गैस पहुंचाई जाएगी। अभी तक 150 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालकर गैस आपूर्ति शुरू कर दी गई है। लोगों को इसके प्रयोग के लिए सावधानियां बरते का भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अन्य कॉलोनियों में भी पाइप लाइन डालने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। - संजीव कुमार, डिप्टी जनरल मैनेजर,आईजीएल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed