{"_id":"678d300bfec6284db008a956","slug":"pintu-murder-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119380-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिंटू की हत्या का नौ माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिंटू की हत्या का नौ माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा
Sun, 19 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगल में दिन दहाड़े तीन मई 2024 को ईंट से वार कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस करीब एक माह में शव की शिनाख्त कर सकी। इसके बाद अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस अभी भी प्रयास में जुटी है। पुलिस ने मामले में 29 दिन बाद दरोगा की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
तीन मई को देहात थाना क्षेत्र के गांव ददारा के जंगल में पुलिस को खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि व्यक्ति की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। आसपास के गांव में लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।
घटना के करीब एक माह के बाद शव की शिनाख्त पिंटू (42) निवासी गांव ततारपुर के रूप में हुई। आठ माह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया था कि पिंटू शराब पीने का आदी था। हत्या वाले दिन भी वह किसी के साथ घटनास्थल पर शराब का सेवन करने आया था। पुलिस यहां शराब पीने के विवाद में उसकी हत्या करने की आशंका जता रही है। हालांकि मृतक के परिजनों ने पिंटू या उसकी किसी से रंजिश की बात से साफ इन्कार किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर व चेहरे पर चोट लगने से पिंटू की मौत होना पाया गया है। आठ माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर मृतकों के परिजनों की आस इस घटना के खुलासे को लेकर धूमिल होती जा रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। मृतक के साथ के लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है। अन्य सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।