{"_id":"6622a20543f177e1090fbff9","slug":"pilakhuwa-palika-give-notice-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102683-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल टॉवरों पर 11.5 लाख का टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल टॉवरों पर 11.5 लाख का टैक्स बकाया
Fri, 19 Apr 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने टैक्स (शुल्क) वसूली के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पालिका ने मोबाइल कंपनियों द्वारा लगाए गए 23 मोबाइल टावरों के खिलाफ आरसी जारी की है। इनके द्वारा 31 मार्च तक वार्षिक शुल्क जमा नहीं किया गया था।
नगर पालिका सीमा क्षेत्र में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 24 टॉवर संचालित हैं। जिनमें से एक टॉवर संचालक द्वारा पालिका का शुल्क जमा कराया जा चुका है। पालिका द्वारा शुल्क जमा कराने के लिए 23 टॉवरों को कई बार नोटिस दिया गया था। लेकिन उनके द्वारा अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया है। इन पर नगर पालिका का 11 लाख 50 हजार 425 रुपये का टैक्स बकाया है। पालिका ने अब इनके खिलाफ आरसी जारी की है। नगर पालिका के कर अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 23 मोबाइल कंपनियों के टॉवरों द्वारा 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराया गया है, जिन पर साढ़े 11 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। इन्हें आरसी जारी कर दी गई है। जल्द ही तहसील के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।