फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pickup full of cabbage overturned on the highway in Hapur

Hapur: हाईवे पर पलटा बंद गोभी से भरा पिकअप, पुलिस ने की किसान की मदद... ताकि किसान का न हो नुकसान

Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
सार

पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बंदा गोभी भी हाईवे पर बिखर गई और यातायात बाधित हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वे पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पलटे पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर बंदा गोभी को हाईवे से हटाकर एक स्थान पर एकत्र किया।

विज्ञापन
Pickup full of cabbage overturned on the highway in Hapur
हाईवे पर बिखरी बंद गोभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर स्थित गांव सादिकपुर के पास बुधवार देर शाम को बंद गोभी से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं किसान की बिखरी सब्जी समेटकर सराहनीय कार्य किया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम जिला बुलंदशहर के स्याना निवासी अजीत पिकअप में बंद गोभी लेकर हापुड़ की तरफ जा रहा था। यहां उसे इसे मंडी में बेचना था। जैसे ही वो गांव सादिकपुर के पास पहुंचा तो अचानक किसी वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बंदा गोभी भी हाईवे पर बिखर गई और यातायात बाधित हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वे पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पलटे पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर बंदा गोभी को हाईवे से हटाकर एक स्थान पर एकत्र किया ताकि किसान को अधिक नुकसान न हो।
विज्ञापन


इसके साथ ही पिकअप चालक अजीत भी दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जहां घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं उसका अधिक नुकसान होने से भी बचा लिया। सीओ अनीता चौहान का कहना था कि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed