{"_id":"68a0bb00b42848c34406ee9e","slug":"pickup-driver-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128836-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे 9 पर खड़ी पिकअप से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे 9 पर खड़ी पिकअप से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत
Sat, 16 Aug 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे 9 पर खराब खड़ी पिकअप को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पिकअप के आगे सो रहे चालक अर्जुन (22) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
गांव जनपद बुलंदशहर के गांव बुगरासी निवासी अर्जुन उर्फ बाबू पुत्र मामचंद शुक्रवार देर रात अपने गांव गेंदा लेकर पिकअप से दिल्ली जा रहे थे। युवक अपने पिता के साथ फूलों का खेती करता था। शुक्रवार रात हाईवे 9 पर पिकअप खराब हो गया। हाईवे पर ही वाहन खड़ा करके अजुर्न ने अपने पिता को फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद अर्जुन मैकेनिक के आने का इंतजार करते हुए पिकअप के आगे सो गया।
इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। घटना के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति रही। मृतक अविवाहित था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा था।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं, यात्रियों को अन्य बसों से रवाना किया गया।
.-- --
जितेंद्र शर्मा

.
जितेंद्र शर्मा