{"_id":"6af74c9e3bd3a2eaf50063d5","slug":"pharmacists-launch-protest-raising-an-18-point-list-of-demands-hapur-news-c-135-1-hpr1002-151950-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फार्मासिस्टों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर खोला मोर्चा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फार्मासिस्टों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर खोला मोर्चा, प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कार्यवाहक सीएमओ को ज्ञापन देते फार्मासिस्ट।स्रोत: संगठन
हापुड़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्ट संवर्ग की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 18 सूत्री मांगपत्र कार्यवाहक सीएमओ को सौंपा गया। मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रतुल कुमार और जिला मंत्री अनुज कुमार त्यागी ने 18 सूत्रीय मांगपत्र में फार्मासिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मासिस्ट अधिकारी व चीफ फार्मासिस्ट अधिकारी करने, सहायक निदेशक फार्मेसी के पद सृजित करने, वेतनमान में सुधार, जोखिम भत्ता 750 रुपये प्रतिमाह करने और लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।
इसके अलावा फार्मासिस्टों की शैक्षिक योग्यता के अनुरूप प्राथमिक उपचार के साथ सीमित दवाएं लिखने का अधिकार देने, रिक्त पदों पर नियुक्ति और वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन
फार्मासिस्टों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 20 नवंबर को लखनऊ स्थित महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा। इस दौरान अरविंद त्यागी, लोकेश चौधरी, सुनील, नीरज मलिक, देवी राम, सीमा सिंह, प्रशांत कुमार, अजय त्यागी, संजय चौधरी, जितेंद्र तोमर, शिव शंकर, अमित त्यागी, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रमुख मांगें
* फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन।
* पदोन्नति के अवसर बढ़ाना।
* जोखिम भत्ता 750 रुपये प्रतिमाह करना।
* रिक्त पदों पर नियुक्ति करना।
* वेतनमान में संशोधन करना।