फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People suffering heat wave.

पारा 44 पर, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Sun, 15 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 15 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
People suffering heat wave.
सूरज की किरणें सुबह से ही झुलसाने लगीं - फोटो : अमर उजाला

मौसम की बेरहमी थम नहीं रही है। रविवार को दोपहर पारा 39 डिग्री और इसके बाद दिन चढ़ने पर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।

विज्ञापन


चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए और शाम होने का इंतजार करने लगे। सूरज की तेज किरणों सुबह से ही लोगों के तन को झुलसाने लगती है। गर्म हवाओं ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया था।
विज्ञापन


लोग बिना मुंह पर कपड़ा बांधे, टोपी लगाए या फिर छाता लिए बिना घरों से नहीं निकल पा रहे थे। आलम यह रहा कि कूलर और पंखे भी बेअसर हो रहे थे। गर्मी से बचने के लिए तमाम तरीके के जतन कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई जुगत काम नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण लोगों का गला थोड़ी थोड़ी देर बाद सूखने लगता तो वह पानी की तलाश करते दिखाई देने लगे थे। गर्मी के कारण दोपहर को शहर की प्रमुख सड़कें और मुख्य बाजारों में लोगों की संख्या काफी कम रहती है।

पॉश कालोनी तो सुनसान हो जाती है। सभी लोग गर्मी के कारण घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद जरूर कुछ राहत मिली।

वहीं चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचने, बासी खाना न खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं पशुपालक इस गर्मी में अपने पशुओं को सुरक्षित बचाने में लगे हुए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed