फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People suffering from power cuts.

कटौती ने छीना दिन का चैन और रात की नींद

Mon, 16 May 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 16 May 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
People suffering from power cuts.
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली भी खूब रुला रही है। लोकल फाल्ट व अंधाधुंध कटौती से हर शख्स परेशान है। बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की रात की नींद व दिन का चैन छीन लिया है। रविवार की रात दो घंटे की आपात कटौती से लोगों को काफी परेशानी हुई।

उधर, अघोषित कटौती से उद्यमियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त  है। इनका कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से धंधा मंदा पड़ता जा रहा है।  

पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 10 बजते-बजते ऐसा लगने लगता है, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में बत्ती गुल होने से लोग बिलबिला उठते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों बिजली कटौती से परेशान लोगों को न दिन में चैन है और नहीं रात में सुकून। रात में बिजली की आवाजाही से नींद पूरी न होने से लोग तरह-तरह की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। रविवार की रात को 9.46 बजे  बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर संपर्क किया तो पता चला कि लखनऊ कंट्रोल से दो घंटे की कटौती हुई है। ऐसे में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में करीब 11.46 पर आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सास ली।


उधर अघोषित बिजली कटौती को लेकर उद्यामियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि अघोषित कटौती को लेकर निगम के स्थानीय अधिकारियों और लखनऊ के अफसरों से वार्ता की गई है।

साथ ही बताया गया है कि कटौती के कारण काफी दिक्कत हो रही है। अगर जल्द अघोषित कटौती बंद नहीं की गई तो आन्दोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed