फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People opposed at Collectorate.

कलक्ट्रेट पर गरजे धनगर महासभा के लोग

Mon, 04 Apr 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 04 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
People opposed at Collectorate.
अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र न बनाए जाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र न बनाए जाने के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय धनगर महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ऑफिस में सौंपा।

विज्ञापन


महासभा के जिलाध्यक्ष संजय पाल धनगर और संजीव पाल ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 जुलाई 2006 को फैसला दिया था कि धनगर जाति गडरिया की उपजाति है और धनगर अनुसूचित जाति में आती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी धनगर जाति के पक्ष में निर्णय दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश व आयोग के निर्णय को मानते हुए प्रदेश सरकार ने भी 24 अक्टूबर 2013 को धनगर जाति के जाति प्रमाणपत्र बनाने का शासनादेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी भी तहसीलदार धनगर जाति के जाति प्रमाणपत्र नहीं बना रहे हैं। धनगर जाति के लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम आफिस में देकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की है।


ज्ञापन देने में सुभाष पाल धनगर, भीम सिंह धनगर, मनीष पाल धनगर, विपिन धनगर, धर्मवीर पाल, नेपाल सिंह धनगर, मोहित पाल, मोहन पाल, नितेश पाल, यशवीर सिंह धनगर, जयप्रकाश धनगर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed