फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People in the city of rain waterlogging.

अबकी बारिश में भी शहर के लोग झेलेंगे जलभराव

Sat, 11 Jun 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 11 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
People in the city of rain waterlogging.
जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मानसून नजदीक है, अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिन में झमाझम बरसात होगी। वहीं, महीने भर से चल रहा नगर पालिका का नाला सफाई अभियान अभी तक पूरा नहीं हो सका है। हाल यह है कि शहर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 42 नाले हैं, लेकिन सफाई आधे की हो सकी है।

विज्ञापन


लोगों की माने तो जिन नालों की सफाई हुई है, उसमें भी सिर्फ खानापूर्ति भर की गई है। ऐसे में जलनिकासी का समुचित इंतजाम न होने से इस बार बरसात में भी यहां के वाशिंदों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


हालांकि नगर पालिका ने शनिवार को तीन जेसीबी मशीनों के साथ कर्मचारियों की टीम लगाकर युद्धस्तर पर बाकी नालों की सफाई कराने का दावा किया है। दिल्ली रोड, गनौर, सिकंदर गेट, मोती कालोनी व रेलवे के बड़े नाले समेत शहर में करीब 42 छोटे-बड़े नाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नालों की सफाई कराने के लिए नगर पालिका ने मई में ही अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन अभी तक बमुश्किल आधे नालों की ही सफाई का काम पूरा हो सका है। ऐसे में यदि अगले हफ्ते ही बरसात ने जोर पकड़ लिया तो जगह-जगह जलभराव की समस्या उठना लाजिमी है।

इलाकाई लोगों की माने तो पालिका नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति भर कर रही है। वहीं, शनिवार को नगर पालिका ने शनिवार को तीन जेसीबी मशीनों के साथ कर्मचारियों के टीम लगाकर बाकी नालों की सफाई का काम शुरू कराया है।

पालिका के जिम्मेदार लोगों का दावा है कि नालों की सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बारिश के पहले काम पूरा हो जाएगा। शनिवार को रेलवे रोड, गढ़ रोड रोड, दिल्ली रोड पर नालों की सफाई का कार्य जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों की मदद से कराया गया।

पॉलीथिन के कारण जलनिकासी में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही हैं। नालों से बड़ी संख्या में पॉलीथिन निकल रही है। सरकार और अदालत ने पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है।


लेकिन उसके बाद भी जिले में इसी खुलेआम बिक्री हो रही है। पॉलीथिन के कारण सबसे अधिक नालों और पुलिया के जाम हो रही है।

नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रयास है कि मानसून से पहले ही सभी नालों को साफ करा दिया जाएगा। पॉलीथिन का प्रयोग भी जल्द ही रोका जाएगा। इसके लिए पालिका की ओर से अभियान चलाया जाएगा। दिलशाद हसन, मुख्य सफाई निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed